Almora News :अल्मोड़ा की चार सड़कों पर यातायात तप होने से लोगों को झेलनी पड़ रही है काफी दिक्कते

अल्मोड़ा। मानसूनी बारिश से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बंद हुए खैरना-रानीखेत-रामनगर राज्य राजमार्ग पर अब तक यातायात शुरू नहीं हो सका है। वहीं, दन्यौली-चौकुना, डोबा-चौसली और आटी हनुमान मंदिर-रंगोली ग्रामीण सड़कों पर भी यातायात ठप है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्नाटक खोला-रेलापाली मार्ग: क्षतिग्रस्त भवनों को मिलेगा मुआवजा, लोनिवि टीम ने किया निरीक्षण

यातायात ठप होने से आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, रविवार को नगर व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप खिल रही है.