Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में हो रही है नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ,अवैध शराब के साथ किया 1 युवक को गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त थाना,चौकी व एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल,ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।    

🔹पुलिस की कार्रवाही 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल; डोनर लेकर पहुंची रेडक्रॉस, फिर भी रेफर हुई 12 वर्षीय बालिका

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा  दिनांक 10 जनवरी को टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर सघन चेंकिग व छापामारी की गई, इस दौरान वन विभाग बैरियर के पास मोरनौला शहरफाटक रोड पर अभियुक्त हरीशचंद्र के कब्जे से दो पेटी 96 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

🔹बरामदगी-(दो पेटी)96 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब

यह भी पढ़ें 👉  हेलीकॉप्टर हादसा: चमोली के चाईं गांव की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दिए विस्तृत जांच के आदेश

🔹पुलिस टीम-

1- उ०नि०  संजय जोशी प्रभारी चोकी मोरनौला थाना लमगड़ा

2-कानि0अर्जुन लाल थाना लमगड़ा

3-कानि0 गिरीश प्रसाद थाना लमगड़ा

Advertisement