Almora News:जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा ठप, मायूस होकर लौट रहे मरीज

0
ख़बर शेयर करें -

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड का कार्य इस समय बाधित चल रहा है जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो भी मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आ रहे हैं वह मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।

महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर रहने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को महिला अस्तपाल में साप्ताहिक शिविर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह। पहुंचे बिनसर

इससे महिलाओं को काफी राहत मिल रही है, लेकिन जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए उन्हें निजी या बेस अस्पताल की शरण लेनी पड़ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *