Almora News:भटकती मिली महिला दन्या पुलिस टीम ने परिजनों से मिलाया दन्या पुलिस की कार्यवाही को परिजनों ने सराहा

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 26.02.2025 की सायं दन्या पुलिस टीम को गस्त के दौरान दन्या क्षेत्र में एक महिला भटकती हुई मिली, जिसे सुरक्षा के दृष्टिगत से थाना दन्या लाया गया और महिला पुलिस कर्मियों की देखरेख में रखा गया।

थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त महिला से पूछताछ की गयी तो महिला ने बताया कि वह बागेश्वर की निवासी हैं और घर से नाराज होकर आ गयी थी। तत्पश्चात् दन्या पुलिस ने कन्ट्रोल रुम के माध्यम से परिजनों के बारे में पता लगाया।
आज दिनांक 27.02.2025 को महिला के पति थाना दन्या उपस्थित आये,दोनों की आवश्यक काउंसिलिंग कर सकुशल सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत फायर स्टेशन अल्मोड़ा ने फायर हाइड्रेंटों की कार्यशीलता की चेक

महिला के पति ने दन्या पुलिस टीम की कार्यवाही को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *