Almora News:अब पहाड़ो पर आया जंगली हाथियों का झुंड, उत्पात मचाने के साथ साथ घर और फसलों को किया क्षतिग्रस्त

पहाड़ो में भी हाथियों का उत्पात थमने का नाम नही ले रहा है। सल्ट में हाथियों का झुंड पहुंच गया और उन्होंन जमकर उत्पात मचाया। किसानों और ग्रामीणों के नाक में दम कर रखा है, क्षेत्र के नागतले गांव में हाथियों के झुंड ने राजा हरूहीत के मंदिर को तोड़ दिया और फसल बर्बाद कर दी।लोग हाथी के प्रकोप से काफी खौफजदा हैं।

🔹जाने मामला 

स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार की रात हाथियों का झुंड गांव में घुस गया। ग्राम प्रधान दीपक उनियाल ने बताया कि गांव के अन्य तोक बन्द्राण बिष्ट, अमोड़ी , चौड़ में भी हाथियों ने फसल रौंद दी है। बताया कि कॉर्बेट पार्क से सटे इस क्षेत्र में कभी-कभार हाथी पहुंचते थे। बीते कुछ समय से उनकी नियमित आवाजाही हो रही है जिससे खतरा बढ़ गया है।

🔹वन विभाग से निजात दिलाने की मांग

यह भी पढ़ें 👉 

महिलाएं अकेले जंगल नहीं जा पा रहीं हैं और बच्चों को भी अकेले स्कूल भेजने में डर लग रहा है। हाथियों की नियमित सक्रियता के चलते क्षेत्र के लोग शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

कार्बेट पार्क से सटा होने से क्षेत्र में हाथियों की चहलकदमी रहती है। कभी-कभार हाथी जंगलों से निकलकर आबादी तक पहुंचते हैं। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। टीम को मौके पर भेजा जा रहा है- गोपाल जोशी, रेंजर, सल्ट।