Almora News:सोमेश्वर व चौखुटिया पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में पेड़ गिरने व मलबा आने से अवरुद्ध सड़क मार्गो को किया सुचारु

थाना सोमेश्वर में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अल्मोड़ा-सोमेश्वर सड़क मार्ग पर ग्वालाकोट के पास एक  पेड गिरने से मार्ग आवागमन हेतु अवरुद्ध हो गया है। सूचना पर थाना सोमेश्वर की पुलिस टीम आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुंची व उडनकटर के माध्यम से पेड़ को काटकर मौके पर मौजूद लोगों के सहायता से अवरुद्ध मार्ग को वाहनों के आवागमन हेतु सुचारु किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सड़कों और रोपवे का महाअभियान: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता के निर्देश

थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र ग्राम बसभीड़ा में सड़क मार्ग पर मलबा व पेड़ गिरने से अवरुद्ध मार्ग को जेसीबी की सहायता से हटाकर अवरुद्ध मार्ग को सुचारु किया गया।

Advertisement