Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध लिए जा रहे कड़े एक्शन का असर टैक्सी से स्मैक तस्करी कर रहे चालक सहित 02 तस्कर गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

SOG व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने चार लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दबोचा तस्करों को

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी श्री भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दिनांक- 06.01.2025 को संयुक्त चैकिंग के दौरान स्यालीधार के पास वाहन संख्या UK01TA 1949 टाटा सूमो को रोककर चेक किया गया तो उसमें सवार चालक दीपक सिंह उर्फ दीपू और गौरव बिष्ट उर्फ गोलू के कब्जे से 14.55 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई और वाहन को सीज किया गया।
🌸आपराधिक इतिहास-
दीपक बिष्ट – मु0अ0 सं0 46/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मैग्नेसाइट उद्योग को मिली 4 माह की संजीवनी, सीएम धामी बोले- 500 परिवारों को मिलेगा आजीविका का संबल

गौरव बिष्ट-
1. मु0अ0सं0 35/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2. मु0अ0सं0 21/2019 धारा 379/411 भा0द0वि0

🌸गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. दीपक सिंह बिष्ट उर्फ दीपू उम्र-24 वर्ष पुत्र स्व0 गोविन्द सिंह बिष्ट निवासी- स्यालीधार अल्मोड़ा
2. गौरव बिष्ट उर्फ गोलू उम्र-24 वर्ष पुत्र बलवन्त बिष्ट निवासी- ग्राम गर भनार सरकार की आली अल्मोड़ा

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रामलीला मैदान में ‘होली महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

🌸बरामदगी- 14.55 ग्राम स्मैक,
🌸कीमत- 4,36,500 /-रुपये

🌸एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-

1. उ0नि0 श्री सुनील सिंह बिष्ट-प्रभारी चौकी बेस कोतवाली अल्मोड़ा
2. कानि0 श्री सुन्दर लाल-कोतवाली अल्मोड़ा
3. कानि0 श्री राकेश भट्ट –एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 श्री राजेश भट्ट-एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 श्री इरशाद उल्ला-एसओजी अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *