Almora News :नगर पालिका और ऊर्जा निगम के बीच नहीं थमा विवाद,ऊर्जा निगम ने नगरपालिका की काटी आरसी

ख़बर शेयर करें -

नगर पालिका और ऊर्जा निगम के बीच का विवाद अभी थमा नहीं है। चार करोड़ बीस लाख का बकाया जमा नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने अब नगरपालिका की आरसी काटी है। इससे पहले भी बकाया जमा करने को लेकर ऊर्जा निगम ने स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटे थे।

वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्त हो गया है, लेकिन ऊर्जा निगम बिलों की वसूली नहीं कर पाया है। कई सरकारी विभागों और निजी उपभोक्ताओं ने निगम का बकाया अब तक नहीं चुकाया है। इसमें सर्वाधिक बकाया नगरपालिका के ऊपर है। निगम के मुताबिक नगरपालिका ने चार करोड़ बीस लाख के बिल का भुगतान नहीं किया है। इसके कारण नगरपालिका की आरसी काटी गई है। इससे पूर्व बिल का भुगतान नहीं होने पर नगरपालिका की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए थे। हालांकि, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कनेक्शन फिर से जोड़ दिए गए थे। वहीं, नगरपालिका कहना है कि ऊर्जा निगम उनकी भूमि से सुविधाएं ले रहा है। निगम पर पालिका का नौ करोड़ 72 लाख 42 हजार बकाया है। आरसी कटने के बाद दोनों संस्थानों में एक बार फिर विवाद गरमाने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *