Almora News :उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों को पास होने का मिलेगा एक और मौका

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों को पास होने का एक और मौका मिलेगा। जिले में बोर्ड परीक्षा में असफल 959 विद्यार्थी सफल होने के लिए फिर अंक सुधार परीक्षा देंगे।

जिले में 6788 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा दी थी जिसमें 464 विद्यार्थी असफल रहे। वहीं इंटर में 6023 विद्यार्थियों में से 495 विद्यार्थियों को सफलता नहीं मिली थी। अब असफल विद्यार्थियों के पास सफलता प्राप्त करने का एक और मौका है। शिक्षा विभाग के मुताबिक हाईस्कूल में दो और इंटर की मुख्य परीक्षा में एक विषय में फेल विद्यार्थी अंक सुधार परीक्षा दे सकेंगे। विद्यार्थियों को इसके लिए अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा। विद्यालय प्राप्त आवेदनों को बोर्ड कार्यालय को भेजेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। ऐसे में फेल विद्यार्थियों में इस परीक्षा के जरिए सफल होने की उम्मीद है और वे इसकी तैयारी में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून: रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

हाईस्कूल में दो विषयों और इंटर में एक विषय में फेल विद्यार्थी सुधार परीक्षा दे सकते हैं। संबंधित विद्यार्थी को अपने विद्यालय में आवेदन पत्र जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, युवाओं और कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत।

अंबा दत्त बलोदी, मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *