Almora News:थाना धौलछीना पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

मामला-

दिनांक 16.12.2024 को धौलछीना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया व जान से मारने की धमकी दी। जिस पर थाना धौलछीना में अन्तर्गत धारा 366/376/504/506 भादवि में एफआईआर पंजीकृत की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:सीएम धामी ने किया उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का भव्य शुभारंभ, चंपावत को दी करोड़ों की सौगात

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सम्बन्धितों को दुष्कर्म के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.12.2024 को थानाध्यक्ष धौलछीना श्री विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को लेकर भ्रामक खबर फैलाने पर न्यूज़ पोर्टल के खिलाफ तहरीर

पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष धौलछीना श्री विजय नेगी
2-महिला उ0नि0 श्रीमती रिंकी, कोतवाली अल्मोड़ा
3-कानि0 श्री प्रहलाद सिंह, थाना धौलछीना
4-कानि0 श्री हरीश राम, थाना धौलछीना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *