Almora News:जवानों की परेड दक्षता जांचने पहुंचे एसएसपी अल्मोड़ा, टीमवर्क व अनुशासन को बताया सर्वश्रेष्ठ पुलिसिंग की कुंजी शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए मैदान पर जवानों की कसरत

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 12-12-2025 को श्री देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया। परेड के दौरान दौड़ एवं तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल,शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सल्ट पुलिस ने जीआईसी हिनौला झीमार में चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिए साइबर सुरक्षा व कानून के टिप्स

🌸निरीक्षण
परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया और प्रगतिशील निर्माण कार्यों के संबंध में नव नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक श्री रमेश चंद्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संस्कृति और आस्था का संगम: बूढ़ा केदार में संपन्न हुआ पौराणिक ‘भेरू कु तमासु’ महोत्सव

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह कुंवर, जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन व फायर के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *