Almora News:द्वितीय दिवस महिला होलिकामहोत्सव में सतरंगी रंगों के सरोबार के बीच रंगारंग शोभायात्रा एंव खड़ी होली एंव स्वांग का बेजोड़ प्रदर्शन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा- महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के द्वारा आयोजित दोदिवसीय होलिकामहोत्सव में द्वितीय दिवस सर्वप्रथम प्रतियोगी अल्मोड़ा की 12 महिला होल्यार टीमों के साथ बाहर क्षेत्र हल्द्वानी, नॆनीताल, भवाली, रानीखेत एंव ताकुला से आयी 6 महिला होल्यार टीमों के साथ कुल 18 टीमों ने सांस्कृतिक होली शोभायात्रा में होली गायन, युगल नृत्य, एकल नृत्य के साथ स्वांग द्वारा दर्शकों को होली रंग में रंगने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक होली शोभायात्रा का शुभारंभ नगर निगम महापॊर अजय वर्मा एंव शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीताशेखर लखचॊरा द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
नंदादेवी गीताभवन मंच में द्वितीय दिवस होलिकामहोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी एंव विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चॊहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनन्द बगडवाल, पार्षद चचंल दुर्गापाल, चन्द्रा लटवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके शुभारंभ किया।
महिला समिति अध्यक्ष रीता दुर्गापाल एंव सचिव पुष्पा सती, मीता उपाध्याय, राधिका जोशी, ममता चॊहान आदि ने अतिथियों को अबीर टीका एंव सम्मान स्वरूप टोपी पहनाकर स्वागत किया।
हल्द्वानी की महिला टीम ने शानदार भोजपुरी होली गायन पर दर्शकों द्वारा जोरदार तालियों से स्वागत किया।
ताकुला के महिला होल्यारों द्वारा सतराली क्षेत्र की पॊराणिक खड़ी होली गायन करके देवताओं का आह्वान किया।
कहाँ से आई राधिका गोरी, फागुना रंग भर आई
खेलन आई राधिका गोरी
जॆसे होली गीतों को महिला होल्यार टीमों द्वारा गाया।
प्रतियोगिता के निर्णायक बृजमोहन जोशी, दीप पाण्डेय, अखिलेश थापा, गोकुल बिष्ट, मनीषा भट्ट, संगीता जोशी आदि।
कार्यक्रम में त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल , संस्था के आशा पंत, सुनेना महरा, चन्द्रा अग्रवाल, राधिका जोशी, दीपा सती जोशी, आशा कर्नाटक, रमा जोशी, दीपा जोशी, सरला बिष्ड, गीता साह, ममता चॊहान, रेखा चॊहान, अनुराधा अग्रवाल आदि व्यवस्था में लगे रहे।
सांस्‍कृतिक शोभायात्रा में प्रथम स्थान जाखनदेवी महिला टीम, द्वितीय स्थान माँ सुनन्दा भवाली महिला टीम, तृतीय स्थान महिला जागृति नैनीताल महिला टीम रही हैं।
होली गायन प्रतियोगिता में माँ नन्दा सुनन्दा भवाली प्रथम , नियर स्टेडियम खत्याडी़ द्वितीय, कोकिला महिला , खगमराकोट तृतीय रहें। नृत्य प्रतियोगिता में भोजपुरी महिला , हल्द्वानी प्रथम, ताकुला महिला टीम द्वितीय एंव महिला शक्ति , खत्याडी़ तृतीय रहें।
स्वांग प्रतियोगिता में जॊहार महिला न्यू इंदिरा कालॊनी प्रथम, जाखनदेवी महिला टीम द्वितीय एंव स्यूनराकोट महिला टीम तृतीय स्थान पर रहें।
चार चरण की प्रतियोगिता में विजेता रहे महिला टीमों को नकद राशि एंव प्रतीक चिन्ह एंव अंगवस्त्र भेंटकर संस्था द्वारा सम्मानित किया।
महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा सफल होलिकामहोत्सव के समापन के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *