Almora News:दुखद: बागेश्वर से अल्मोड़ा आ रही गाड़ी बसौली के पास दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही तीन ने तोड़ा दम।

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। बागेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रहा एक वाहन आज बसौली के पास महेंद्रा क्लब व ढाबे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन दिल्ली नंबर का बताया जा रहा है।

हादसा कैसे हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, हालांकि प्रारंभिक आशंका वाहन के अनियंत्रित होकर खाई की ओर जाने की जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ | चंपावत उत्तराखंड के जनपद चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर दयाल सिंह रावत ने की आत्महत्या

सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में हादसे के बाद शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *