Almora News:पुलिस ने एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों का जाना हाल, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

ख़बर शेयर करें -

जनपद के समस्त थाना,चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है। 

🔹हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

दिनांक- 22 सितम्बर को द्वाराहाट पुलिस एवं दन्या पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें द्वाराहाट पुलिस व थाना दन्या के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि  आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर किया प्रतिभाग विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

🔹पुलिस का जताया आभार 

       अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा द्वाराहाट पुलिस एवं थाना दन्या पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया।