Almora News:पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को 15 घण्टों के अन्दर काशीपुर क्षेत्र से सकुशल किया बरामद

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में थाना दन्या पुलिस व साईबर सेल के टीम वर्क को बड़ी सफलता मिली है।दिनांक 21 जनवरी को दन्या निवासी एक महिला ने थाना दन्या में तहरीर दी कि उसकी पुत्री, उम्र- 17 वर्ष आज सुबह बिना बताये घर से कही चली गयी है, जिसकी ढूंढ़खोज करने पर कहीं कुछ पता नही चल पा रहा है। नाबालिग बालिका की गुमशुदगी पर थाना दन्या में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई*। 

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष दन्या व सर्विलांस टीम को सक्रियता से गुमशुदा की तलाश कर शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora:-अल्मोड़ा नगर की 7से10 जून को ये मार्ग रहेगा बंद

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से सुरागरसी- पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से गुमशुदा नाबालिग बालिका को दिनांक- 22.01.2024 को एफआईआर पंजीकृत होने के 15 घण्टों के अन्दर काशीपुर क्षेत्र  जनपद उधमसिंहनगर से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा को वापस थाना लाकर काउंसलिंग आदि कार्यवाही के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम

🔹पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष दन्या  विजय सिंह नेगी

2- म0कानि0 इमला बोहरा, थाना दन्या

3- हे0कानि0  देवराज सिंह,थाना दन्या

4- हे0कानि0  मनोज कोहली,थाना दन्या

5- कानि0 इन्द्र कुमार, साईबर सेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *