Almora News:पुलिस अधिकारियों ने बाल आश्रय गृह  का किया निरीक्षण,बालिकाओं को अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद स्तर पर गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद एवं चाईल्ड वेलफेयर ऑफिसर थानाध्यक्ष महिला थाना  मीना आर्या को बाल आश्रय गृह, किशोरी गृह बख, अल्मोड़ा का भ्रमण,निरीक्षण, करने, आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, को चेक करने, नियुक्त समस्त,स्टॉफ का सत्यापन करने तथा निवासरत बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक करने के निर्देश दिये गये है।

इस क्रम में आज दिनांक 18 अक्टूबर को सीओ अल्मोड़ा  विमल प्रसाद के नेतृत्व में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की टीम द्वारा जिला परिवीक्षा अधिकारी श्री राजीव नयन से समन्वय स्थापित कर बाल आश्रय गृह किशोरी गृह बख अल्मोड़ा का निरीक्षण किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सोमेश्वर में उबाल: मंत्री रेखा आर्या के पति के विवादित बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चौक पर फूंका पुतला

   इस दौरान आश्रय गृह के आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चेक करते हुए बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी कैमरों आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा नियुक्त समस्त स्टॉफ का पुलिस सत्यापन की कार्यवाही करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गये।इसके उपरांत आश्रय गृह में निवासरत बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल: रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का पुतला फूंका, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

🔹पुलिस टीम

1-महिला थानाध्यक्ष  मीना आर्या।

2महिला उप निरीक्षक हेमा कार्की, कोतवाली अल्मोड़ा।

3-महिला आरक्षी रेखा देवी, महिला थाना अल्मोड़ा।