Almora News:आँपरेशन स्माईल अभियान के तहत पुलिस ने दो गुमशुदाओं को परिजनों से मिलाया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुर द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रचलित आँपरेशन स्माइल अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में सम्बन्धित गुमशुदाओं को शीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

सीओ अल्मोड़ा,नोडल अधिकारी आँपरेशन स्माईल विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में धौलछीना पुलिस द्वारा दिनांक 23 सितम्बर को थाना क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवती के गुम होने के सम्बन्ध में थाना धौलछीना में पंजीकृत गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरागरसी पतारसी से उक्त गुमशुदा युवती को दिनांक 3 अक्टूबर रुद्रपुर, जनपद उधमसिंहनगर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

🔹दूसरा मामला 

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका सरस मेला: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, महिला समूहों के उत्पादों को सराहा

       एक अन्य मामले में दिनांक 27 अगस्त को एक महिला के अपने 2 छोटे बच्चों सहित गुमशुदा होने के सम्बन्ध में थाना धौलछीना में पंजीकृत एफआईआर में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी  पतारसी करते हुए गुमशुदा महिला को उसके 2 बच्चों सहित दिनांक- 3 अक्टूबर को रानीखेत से सकुशल बरामद किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक सड़क मरम्मत शुरू, पार्षद वैभव पांडे के प्रयासों को मिली सफलता

🔹पुलिस टीम

1-अपर उ0नि0 श्री गोकुल प्रसाद टम्टा, थाना धौलछीना

2-अपर उ0नि0 श्री जगदीश, थाना धौलछीना

3-हे0कानि0 श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, थाना धौलछीना

4-हे0कानि0 श्री अर्जुन सिंह, थाना धौलछीना

Advertisement