Almora News:पुलिस ने खाई में अचेत अवस्था में पड़े चालक को निकालकर पहुंचाया अस्पताल, डाँक्टरो ने किया मृत घोषित

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 25 अक्टूबर को समय प्रातः लगभग 8 बजे के आसपास लगभग थाना  लमगड़ा में सूचना प्राप्त हुई कि कि ग्राम सत्यों में एक गाडी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। 

🔹पुलिस की कार्रवाही 

उक्त सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा  संजय जोशी थाने के पुलिस बल अपर उप निरिक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल जीतेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह व हेड कांस्टेबल देवराज सिंह को साथ लेकर आपदा उपकरणों स्टेचर, रस्सा आदि सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखण्ड में यहाँ दर्दनाक हादसा 4 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला

🔹खाई में गिरा मिला वाहन 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि कि वाहन संख्या- DL 1 ZC- 7131 स्वीफ्ट डिजायर कार ग्राम सत्यों से सवारी छोडकर वापस गौली महर आ रहा था, मेरधुरा से 500  मीटर पहले वाहन सडक से नीचे खाई में गिर गया। लमगड़ा पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से नीचे खाई में जाकर देखा तो सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे एक व्यक्ति जिसका नाम विनोद सिंह रावत उम्र लगभग 43 वर्ष  पुत्र  दीवान सिंह रावत निवासी गौलीमहर थाना लमगडा जिला अल्मोडा अचेत अवस्था में पड़ा था, पुलिस द्वारा जानकारी करने पर उक्त वाहन में अन्य कोई व्यक्ति सवार नही था। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में पहुंचे बिट्टू कर्नाटक,तीमारदारों से की मुलाकात,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश, ब्लड बैंक के द्वारा मरीजों को हो रही समस्याओं के स्थाई समाधान को कल मंगलवार को प्राचार्य से करेंगे वार्ता

🔹हादसे में व्यक्ति की हुई मौत 

   पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से स्टेचर व रस्सों आदि से विनोद सिंह रावत उपरोक्त को सड़क पर लाकर सीएचसी लमगडा ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा विनोद सिंह रावत को मृत घोषित किया गया। लमगड़ा पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।