Almora News :आटे की चक्की में अवैध रुप से शराब बेच रहे 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी

धौलछीना पुलिस ने आटे की चक्की में अवैध रुप से शराब बेच रहे 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breking देहरादून में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्य सचिव के बेटे यशवर्धन पर कसा पुलिस का शिकंजा

दिनांक- 04/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान थाना धौलछीना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खाकरी में 01 व्यक्ति किशन सिंह अपने आटे की चक्की में अवैध रुप से देशी शराब बेचते हुए पाया,जिसके कब्जे से 72 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ## **देहरादून: फर्जी तलाकनामे के आधार पर दूसरी शादी करने वाले पूर्व SDO राजीव नयन नौटियाल गिरफ्तार, दूसरी पत्नी ने ही भिजवाया जेल**

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

किशन सिंह उम्र- 45 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम खाकरी, धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा

💠बरामदगी-

72 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद  होना। 

💠धौलछीना पुलिस टीम का नाम –

1. अपर उ0नि0 श्री गोकुल प्रसाद 

2. हे0कानि0 श्री सुरेन्द्र नेगी

3. कानि0 श्री धनी राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *