Almora News:पुलिस ने 3 घंटो के भीतर बिजली घर से लोहे का सामान चोरी करने वाले आरोपी को सामान सहित किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कोतवाली रानीखेत में बिजली घर से लोहे का सामान चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त हुई। जिस पर कोतवाली रानीखेत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 379 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी। 

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने दिए निर्देश 

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा चोरी का शीघ्र खुलासा करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत को निर्देशित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

🔹पुलिस की कार्रवाही 

   सीओ रानीखेत श्री तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत के नेतृत्व में चोरी के खुलासे हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी- पतारसी से सूचना संकलित कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त प्रदीप बाला को आज दिनांक 3 अक्टूबर को एफआईआर पंजीकृत होने के 3 घण्टों के अन्दर ताड़ीखेत बाजार से चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागरूक छात्राएं, सुरक्षित समाज महिला कोतवाली की जागरूकता पहल- विद्या मंदिर जीवनधाम के स्कूली छात्राओं में बढ़ाई साइबर व सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूकता

🔹गिरफ्तार अभियुक्त

   प्रदीप बाला, उम्र- 27 वर्ष पुत्र परितोष बाला निवासी शक्तिफार्म सितारगंज, रुद्रपुर, जनपद उधमसिंहनगर 

🔹रानीखेत पुलिस टीम

1-अपर उ0नि0बद्री भंडारी 

2-हे0कानि0 योगेंद्र प्रकाश 

3-कानि0 कमल गोस्वामी