Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस बन रही है बुजुर्गो की मददगार,हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

ख़बर शेयर करें -

थाना क्षेत्र के आसपास निवास करने वाले एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।

🔹जाना उनका हाल-चाल

   कल 19 सितम्बर को थानाध्यक्ष लमगड़ा  दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:दन्या पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत पनवानौला बाजार में चलाया जन- जागरूकता अभियान

🔹हेल्पलाईन नंबरो की दी जानकारी

उन्हें थाना लमगड़ा के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि  आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के छात्र पहुंचे आंचल डेयरी, जाना दूध पाश्चुरीकरण और खाद्य सुरक्षा का वैज्ञानिक आधार

अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा थाना लमगड़ा पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया।