Almora News:“जन जन की सरकार, जन जन के द्वार”: ताकुला के चनौदा में लगा बहुउद्देशीय शिविर

0
ख़बर शेयर करें -

“जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत चनौदा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया।

खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट ने बताया कि शिविर में कुल 273 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही 212 आवेदन पत्र विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित भरवाए गए। वहीं खाद्य विभाग द्वारा 55 बीपीएल प्रमाण पत्र बनाए गये।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा ने दुरुस्त थाना देघाट का किया वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश

अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून : बड़ी खबर ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने किया गिफ्तार

यहां क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *