Almora News:पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने आज अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा  ने आज अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। श्री शर्मा इससे पूर्व कुलसचिव उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के पद पर तैनात थे। अल्मोड़ा में श्री शर्मा 26 वें नंबर के मुख्य विकास अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी: सफेद चादर में लिपटी बाबा की नगरी, मनमोहक हुआ नजारा

इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा की संभ्रांत जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना तथा योजनाओं का सही क्रियान्वयन करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा तथा जनता तथा मीडिया के माध्यम से आने वाली समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान के खिलाफ फतवे का मामला गरम, भड़के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Advertisement