Almora News:मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों को मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा, डीएम ने दिए निर्देश

पर्वतीय जिलों के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही ब्लड बैंक का संचालन शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एक पैथोलॉजिस्ट और दो तकनीशियन को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी में प्रशिक्षण के लिए भेजा है।प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें ब्लड बैंक में तैनाती दी जाएगी। ब्लड बैंक लिए उपकरणों की खरीदारी भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

🔹जल्द ब्लड बैंक संचालित करने के दिए निर्देश 

ब्लड बैंक का संचालन होने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत से आने वाले मरीजों को खून के लिए अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पिछले दिनों डीएम विनित तोमर ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर जल्द ब्लड बैंक संचालित करने के निर्देश दिए थे। 

🔹जिला अस्पताल से मंगाना पड़ता है ब्लड

मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले रोगियों के लिए जिला अस्पताल से ब्लड की व्यवस्था होती है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक रोजाना औसतन तीन से चार यूनिट ब्लड की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड बैंक को जल्द संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सकों और तकनीशियन को प्रशिक्षण के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया है- प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।