Almora News:अब अल्मोड़ा बाजार में नहीं दौड़ेंगे दोपहिया वाहन, जानें क्यों

0
ख़बर शेयर करें -

अब नगर के बाजारों में चालक दो पहिया वाहन नहीं दौड़ा सकेंगे। बाजार की संकरी गलियों में दुर्घटनाओं को रोकने और राहगीरों की समस्या को देखते हुए पालिका ने यह निर्णय लिया है।सुबह 8 से रात 8 बजे तक दो पहिया वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

🔹अब दोपहिया वाहनों की आवाजाही ठप 

शनिवार को अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में मासिक बैठक हुई। उन्होंने पालिका की तरफ से किए गए कार्यों की समीक्षा कर आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में नगर के बाजारों में दो पहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित करने के साथ ही खजानची मोहल्ले में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora उत्तराखंड फिल्म बोर्ड के गठन का दिखने लगा असर: अल्मोड़ा में पहले बड़े प्रोडक्शन हाउस 'इको माउंटेन पिक्चर्स' का भव्य उद्घाटन

🔹मासिक बैठक में लिया फैसला 

वहीं दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थापित ओपन जिम की देखरेख के लिए समिति का गठन किया गया। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि सिटी बस का रूट बदलने से पालिका को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने सिटी बस को परिवहन विभाग की ओर से जारी किए गए रूट परमिट के अनुसार ही संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में ईओ भरत त्रिपाठी, सभासद दीपा साह, दीप्ती सोनकार, आशा रावत, राजेंद्र तिवारी, हेम चंद्र तिवारी, जगमोहन बिष्ट, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *