Almora News:नन्दा देवी मेले के दौरान एलआरसाह रोड पर अब दोपहिया वाहनों का आवागमन रहेगा सुचारु

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु, द्वारा  माँ नन्दा देवी मेले के दौरान नगर के एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था में दिनांक- 20 सितम्बर को दोपहिया व चौपहिया वाहनों के आवागमन हेतु आंशिक परिवर्तन किया गया था, जनसुविधाओं के दृष्टिगत उक्त यातायात व्यवस्था में आज पुनः आंशिक परिवर्तन किया गया है,जो निम्नवत है। 

1-आज दिनांक 21/09/2023 से नंदा देवी मेला समापन तक नगर के एलआरसाह रोड पर दोपहिया वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

2-आज दिनांक 21/09/2023 से नंदा देवी मेला समापन तक नगर के एलआरसाह रोड पर शिखर तिराहे से एनटीडी तक प्रत्येक दिवस समय -16.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।इसके अतिरिक्त धारानौला रोड , मॉल रोड व लोअर मॉल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगी।

🔹आमजन से अपील-

समस्त जनता से अनुरोध है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को ना दें, यदि कोई नाबालिग वाहन चलाता पाया गया तो सम्बन्धित अभिभावक,संरक्षक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News :पंचाचुली के दुर्गम क्षेत्र से घायल भेड़ पालक का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

🔹यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की जायेगी कड़ी कार्यवाही

इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने,रैश ड्राईविंग,ओवर स्पीडिंग,बिना हेलमेट,तीन सवारी व अन्य तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।उक्त यातायात व्यवस्था को बनाये रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करने का कष्ट करें।