Almora News :अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीसरे दिन टैक्सी, केमू, रोडवेज समेत भारी वाहनों की आवाजाही हुई शुरू

कैंची धाम के स्थापना दिवस के चलते दो दिन यात्रियों ने लगाया 22 किमी का फेरा अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीसरे दिन टैक्सी, केमू, रोडवेज समेत भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

💠वाहनों की आवाजाही शुरू होने से यात्रियों के साथ ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। 

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते शुक्रवार और शनिवार को रूट डायवर्ट रहा। अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए यात्रियों और वाहन चालकों को क्वारब से शीतला, ओडाखान, धारी, पदमपुरी, खुटानी, भीमताल रूट पर आवाजाही करनी पड़ी। यात्रियों को 22 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा तो 50 से 200 रुपये किराया अधिक चुकाना पड़ा था।

💠चार बसें नहीं चलीं

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच 23 अक्टूबर से, तैयारियां तेज

अल्मोड़ा। रविवार को रोडवेज की टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून की बसों का संचालन ठप रहा। इस रूट पर जाने वाले यात्री रोडवेज स्टेशन में बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। मजबूरन उन्होंने टैक्सी और केमू बसों में सफर करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: नामी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने काटा हंगामा

कोट-केमू की बसों ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच से आवाजाही की, इससे यात्रियों को राहत मिली। अब तक 22 किमी घूमकर जाना पड़ रहा था।- बीबी चंदोला, सुपरवाइजर, केमू अल्मोड़ा।

 

Advertisement