Almora News:गांव में लड़ाई-झगड़ा कर ग्रामीणों को धमकाने पर युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा-151 सीआरपीसी के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु, द्वारा जनपद के सभी थाना,चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गये है।

🔹जाने मामला 

जानकारी के मुताबिक दिनांक 21 अगस्त को लमगड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटकोला में एक व्यक्ति नंदन सिंह बिष्ट ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच व झगड़ा- फसाद कर रहा है। सूचना पर प्रभारी चौकी मोरनौला उप निरीक्षक संजय जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उक्त व्यक्ति ग्रामीणों के साथ गाली- गलौच कर मारपीट पर उतारु था व ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति आये दिन गांव में झगड़ा- फसाद करते रहता है।  

यह भी पढ़ें 👉  Breaking New:उत्तराखंड में जल्द लागू होगी 'देवभूमि परिवार पहचान पत्र' योजना, मार्च में बजट सत्र के दौरान आएगा एक्ट।

🔹गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास किया तो और उग्र हो गया, जिसे शांति व्यवस्था व किसी अप्रिय घटना की संभावना के दृष्टिगत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।  

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विकास भवन में सीडीओ की समीक्षा बैठक: स्वरोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं में देरी पर कड़े निर्देश, लंबित मामले जल्द निपटाएं।

🔹गिरफ्तार व्यक्ति

    नंदन सिंह बिष्ट, उम्र- 25 वर्ष पुत्र बची सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम भटकोला, लमगड़ा, अल्मोड़ा