Almora News:महिला थाना ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा में चलाया जागरुकता अभियान, विभिन्न विषयों पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा छात्र-छात्राओं व आमजन को अपराधों एवं सुरक्षा के प्रति जागरुक किए जाने हेतु जनपद स्तर पर वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया है।

दिनांक 25 जनवरी को थानाध्यक्ष महिला थाना मीणा आर्या द्वारा थाने के पुलिसकर्मियों म0कानि0 लखविंदर, कानि0 अनिल कुमार व होमगार्ड जीवन सिंह बिष्ट के साथ अल्मोड़ा के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरुकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और न ही किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन करने के बारे में  बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अपने परिजनों व परिचितों को बताकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।  

यह भी पढ़ें 👉  Almora दुःखद समाचार अल्मोड़ा पांडेखोला निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान जम्मू कश्मीर में हुए शहीद,

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी देकर हमेशा पालन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा गुड समेरिटन स्कीम के संबंध में जानकारी देकर सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए नशे से हमेशा दूर रहने तथा गांव व आस-पास नशे से सम्बंधित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।

इस दौरान छात्राओं को महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा *सोशल मीडिया के प्रयोग* के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया और छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया* तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।  

यह भी पढ़ें 👉  # Almoraमातृभूमि पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का लाल: राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद**

इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया। इस दौरान कॉलेज के लगभग 250 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाए गये जागरूकता कार्यक्रम की नर्सिंग स्टॉफ ने सराहना कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *