Almora News :जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर हुआ सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

अल्मोड़ा-शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित यूयूएसडीए के द्वारा मूल अभियांत्रिकी विभागों के कार्यक्षेत्र में अतिक्रमण किए जाने के सम्बन्ध में जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन हुआ।

शनिवार को जल संस्थान अल्मोड़ा के अधिशासी अभियन्ता कार्यालय जीवनधाम अल्मोड़ा में जनपद अल्मोड़ा के जल निगम एवं जल संस्थान के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों,पैशनरों द्वारा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा SSJ परिसर: छात्रसंघ चुनाव में 1 वोट से जीत पर बवाल, रीकाउंटिंग के बाद लॉटरी से सुमित जोशी बने उपाध्यक्ष

धरना-प्रदर्शन में इं अरूण कुमार,नरेन्द्र बिष्ट,राहुल बिष्ट,जया जोशी,इं दीपक जोशी, इं अरूण कठैत, इं लता दुर्गापाल, दीपक तिवारी,कुन्दन अधिकारी,राजेन्द्र बिष्ट, रणजीत बिष्ट,संगीता आर्य,राजू बिष्ट, दिनेश तिवारी,साहिल,मनौता देवी,गंगा देवी,दीपा जोशी,दिनेश भट्ट,पंकज आर्य,इं पंकज जीना,इं सहिल पन्त,इं दीपक टम्टा,गोर्वधन काण्डपाल,हरीश सिंह,मोहन चन्द्र सनवाल, जानकी देवी, चन्द्र शेखर तिवारी,नरेश पाण्डेय, सरस्वती बोरा,हीरा सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण जोशी आदि उपस्थित रहे।