Almora News :थाना लमगड़ा पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म/पोक्सो एक्ट के 01 आरोपी को हल्द्वानी से किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में लगातार सलाखों के पीछे पहुंच रहे है अपराधी

💠मामला-

दिनांक 21/06/2024 को लमगड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में आरोपी मनोज सिंह नेगी  के विरुद्ध धारा 376 भादवि व 5j (II)/6 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत थाना लमगड़ा में एफआईआर पंजीकृत करायी थी।   

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को एसओजी और थाना लमगड़ा की टीमें गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 13 ग्लेशियर झीलों पर मंडराया संकट: नेपाल त्रासदी के बाद अलर्ट, बजट के बाद भी तकनीकी चुनौतियों में अटका सुरक्षा तंत्र

श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी.द्वारा पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की खोजबीन शुरु की गई।

अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये फोन का प्रयोग भी नही कर रहा था,पुलिस टीमों द्वारा कई स्थानों में दबिश देकर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा की घोषणा

आज दिनांक 16.07.2024  को गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी मनोज सिंह नेगी को शमा होटल के पास बरेली रोड हल्द्वानी से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।  

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-

मनोज सिंह नेगी उम्र-23 वर्ष पुत्र जमन सिंह निवासी चौकुना, लमगड़ा. अल्मोड़ा 

💠गिरफ्तारी/बरामदगी पुलिस टीम-

1- थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी 

2- हेड कानि0 श्री इन्द्रजीत बोरा 

3- हेड कानि0 श्री नरेन्द्र यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *