Almora News:यहां सड़क धंसने से खाई में गिरा राशन से लदा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

आज अल्मोड़ा-कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त सड़क हादसा हो गया।सरकारी राशन से लदा ट्रक सड़क धंसने से खाई में गिर गया। इस घटना में चालक घायल हो गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, राशन को दूसरे वाहन से भेजा गया।

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया न्यूज पोर्टलों की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना से सम्मानजनक राशि की मांग'

शुक्रवार सुबह हल्द्वानी से सोमेश्वर को सरकारी राशन ले जा रहा एक ट्रक अल्मोड़ा-कोसी एनएच पर कोसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। इसी बीच अन्य वाहन को पास देने के लिए चालक ने ट्रक को किनारे किया, तो अचानक सड़क धंस गई और ट्रक अनियंत्रित होगर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड: टिक्की की चुस्की के साथ सीएम धामी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, आम जनता के बीच पैदल घूमकर जाना हाल-चाल

🔹घायल खतरे से बाहर 

आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और चालक राजेंद्र सिंह को खाई से निकालर उसे बेस अस्पताल भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक उसके शरीर पर काफी चोट आई। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।