Almora News:कोतवाल सोमेश्वर व प्रभारी थानाध्यक्ष सल्ट ने होली व अन्य आगामी त्यौहार के दृष्टिगत विभिन्न संगठनों के साथ की गोष्ठी
दिनांक 28/02/2026 को प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर श्री मदन मोहन जोशी व प्रभारी थानाध्यक्ष सल्ट सरोज कम्बोज द्वारा होली, रमजान व आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु क्षेत्र के व्यापार मंडल,सीएलजी सदस्यों,टैक्सी यूनियन व गणमान्य लोगों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी संबंधितों को त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मीटिंग के दौरान पर्व में यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई,सभी से सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाये रखने व त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि इस दौरान हुड़दंग,अराजकता या शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उपस्थित जनों को बिना सत्यापन के किरायेदार नहीं रखने हेतु बताते हुए साइबर अपराध, नवीन कानून आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
