Almora News :एसओजी व सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी,बस से 380 टिन अवैध लीसा बरामद 01 तस्कर गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम की सतर्कता से सवारियों की जगह अवैध लीसे से भरी बस आयी पकड़ में

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी प्रभारी को वन सम्पदा, खनिज पदार्थ आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में एसओजी अल्मोड़ा व सोमेश्वर पुलिस

की संयुक्त टीम को 380 टिन अवैध लीसा बरामद करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

 सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह व एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा व सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 17 जुलाई 2024 की प्रातः दौलाघट तिराहे पर चेकिंग के दौरान बस संख्या UK 02PA -0104 को चेक किया गया, जिसका चालक प्रदीप जोशी निवासी लालकुआं मौके से फरार हो गया‌।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:स्लग- भारत - जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास "धर्मा गार्डियन" का सातवां संस्करण चौबटिया में शुरू

चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे व्यक्ति राकेश पांडे  को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बस को चेक करने पर बस से 380 टिन अवैध लीसा से भरे बरामद हुए। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना सोमेश्वर में धारा 26/ 42 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

💠पूछताछ-

राकेश पांडे से बरामद अवैध लीसे के संबंध में पूछा गया तो बताया कि यह लीसा महेंद्र सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा तथा विक्रम बोरा निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा का है। हमसे उन्होंने गोविंदपुर दौलाघट से लीसा भरकर बरेली (उत्तर प्रदेश) ले जाने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रामलीला मैदान में ‘होली महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

राकेश पांडे उम्र 27 वर्ष पुत्र श्री कैलाश चंद पांडे निवासी ग्राम बांसतोली थाना कांडा जिला बागेश्वर  

💠बरामदगी-

 380 टिन अवैध लीसा 

💠पुलिस टीम- 

1- थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह, 

2-एसओजी प्रभारी अल्मोड़ा श्री कुंदन सिंह रौतेला, 

3-हेड कांस्टेबल श्री वीरेंद्र चंद्र राय, थाना सोमेश्वर 

4- कांस्टेबल SOG श्री राजेश भट्ट ,

5-कांस्टेबल SOG मोहम्मद यामीन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *