Almora News:जय गोल्जू मोहत्सव 2025 के संदर्भ में संस्कार संस्कृति समिति अल्मोड़ा में बैठक का किया गया आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

कल दिनांक 21/8/25 को मयंक पैलेस के सभागार में जय गोल्जू मोहत्सव 2025 के संदर्भ में संस्कार संस्कृति समिति अल्मोड़ा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में अल्मोड़ा के वरिष्ठ रंगकर्मी तथा अल्मोड़ा के सम्मानित गणमान्यों द्वारा भाग लिया गया, सभी वक्ताओं ने कैसे जय गोल्जू मोहत्सव 2025 को और अधिक भव्य रूप दिया जाए इस पर अपने अपने विचार रखें।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी अमर नाथ सिंह नेगी जी द्वारा की गई, इसका संचालन श्री ताराचंद्र जोशी जी ने किया,जो समिति के अध्यक्ष भी है।

सर्वप्रथम समिति के सचिव प्रकाश बिष्ट जी द्वारा जय गोल्जू मोहत्सव 2024 का आय वयम का ब्यौरा सभी के सामने रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:लोक भवन देहरादून में 27 फरवरी से 01 मार्च तक वसंतोत्सव-2026 का आयोजन।

उन्होंने बताया कि किसी भी मोहत्सव का आयोजन करने पर उसकी पारदर्शिता होना जरूरी है। उनके द्वारा बताया गया जय गोल्जू मोहत्सव 2025 का आयोजन 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक मल्ला महल अल्मोड़ा में किया जाएगा, उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ साथ महोत्सव में अन्य राज्यों की संस्कृति का आयोजन किया जाएगा,इस महोत्सव का उद्देश्य से ही अपनी विलुप्त होती हुई संस्कृति का संरक्षण करना है,वहीं इस महोत्सव में अपनी युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक जोड़कर उन्हें अपनी संस्कृति के बारे में बताना भी है, उन्होंने बताया यह महोत्सव हमारे आराध्य देव गोलू देवता के नाम से किया जाता है, इसलिए यह महोत्सव पूरे अल्मोड़ा का है, जिसमें सभी लोगों ने सहयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशन में जनपद में सघन चेंकिग अभियान लगातार जारी यातायात नियमों के उल्लंघन पर 114 वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही

यह लोग रहे उपस्थित 

बैठक में अमरनाथ नेगी, रवि रौतेला, पूरन रौतेला विनीत बिष्ट, लता तिवारी हरीश कनवाल,नवीन बिष्ट, डी, एस बिष्ट,अनिल सनवाल, हरीश सतवाल, नरेंद्र बिष्ट नीरज चौहान, पान सिंह मेर, मनोज जोशी श्वेता उपाध्याय, कपिल मल्होत्रा दीपक पांडे, जय सहगल मयंक रौतेला, शुभम रौतेला रवि चौहान, दीप बिष्ट कात्याज बोरा, दिनेश भट्ट काजल मेहरा, विपिन देव, मनीषा बिष्ट, निशा सुहानी तनीषा पायल, अमर सिंह बोरा नीतू कनवाल, भानु चंदन सिंह बिष्ट आदि ने भाग लिया।

बैठक में सभी अल्मोड़ा वासियों का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग गोल्जयू महोत्सव में हमेसा मिलता रहता है, गोल्जयू महाराज से सभी भक्त के लिए उनके सुख समृद्धि की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *