Almora News :जागेशवर धाम मे श्रद्धालुओ ने मोबाइल की रोशनी से किए मंदिर के दर्शन

ख़बर शेयर करें -

बारिश के कारण अल्मोड़ा नगर और कई गांवों में बत्ती गुल, 40 हजार की आबादी प्रभावितसंवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। 

💠बारिश के कारण नगर के साथ ही भैंसियाछाना, धौलादेवी विकासखंडों के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार रातभर और शनिवार की सुबह बिजली आपूर्ति ठप रही।

💠इस कारण 50 से अधिक गांवों की 40 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत झेलनी पड़ी। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में हर साल 13 बहादुर बच्चों को मिलेगा 'बाल वीरता पुरस्कार', CM धामी की घोषणा को मिला अंतिम रूप

💠जागेश्वर धाम में बिजली न होने से पर्यटक और श्रद्धालु परेशान रहे। उन्हें मोबाइल की रोशनी से मंदिर के दर्शन करने पड़े। होटल और पर्यटक आवास गृहों में अंधेरा पसरा रहा। शुक्रवार शाम पांच बजे ही बिजली चली गई थी। इस कारण वहां पहुंचे पर्यटक परेशान रहे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने से सभी ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  'सरकार जनता के द्वार': देहरादून की जगह अब चंपावत में होगा राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव

💠लाइन में खराबी के चलते दिक्कत आ रही है। व्यवस्था में सुधार के गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं। जल्द व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। – कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।