Almora News :नाबालिग लड़की को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी को किया दोषमुक्त

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: नाबालिग लड़की को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत में आरोपी सोनू कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी हिसार हरियाणा को दोष मुक्त किया।

आरोपी की तरफ से न्याय मित्र अधिवक्ता मनोज पंत ने बताया कि 28 मार्च 2022 को वादी मुकदमा द्वारा नायब तहसीलदार सदर अल्मोड़ा में एक हस्तलिखित तहरीर इन कथनों के साथ प्रस्तुत की गयी कि उसकी पुत्री पीड़िता जो नाबालिग है। वह 28 मार्च 2022 को सुबह साढ़े 9 बजे घर से गुम हो गयी है। पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की याचना की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  # अल्मोड़ा के 'उत्तरायण हॉस्पिटल' की बड़ी पहल: प्रसिद्ध सर्जन डॉ. के.पी. कुनियाल से हुआ टाइअप, आयुष्मान कार्ड से मिलेगा मुफ्त इलाज**

💠पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बाद में मामले की जांच पुलिस को सौंपी गई। जांच के दौरान आरोपी के घर से पीड़िता को बरामद किया गया। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचन ने विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:आदर्श चंपावत' के विजन को धरातल पर उतार रहा जिला प्रशासन, मानसून के दृष्टिगत सड़कों पर युद्धस्तर पर ड्रेनेज और झाड़ी कटान का कार्य जारी

💠अभियोजन की ओर से 12 गवाह न्यायालय में पेश किए गए। 

पत्रावली में मौजूद साक्ष्य व गवाहों का परिशीलन कर विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत में आरोपी को दोष मुक्त किया गया।