Almora News :यहा पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी

लमगड़ा पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध शराब की तस्करी व भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी करते हुए शराब तस्करों व अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:​"उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार"

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक-01.03.2024 को सायंकालीन चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र मोरनौला में एक व्यक्ति पूरन सिंह के कब्जे से 06 बोतल व 49 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:59 वर्षीय संगीता नज़्जोन ने किया रक्तदान,ब्लड बैंक ने किया सम्मानित

💠गिरफ्तार अभियुक्त-

पूरन सिंह  पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम खांकर, लमगड़ा अल्मोड़ा

💠पुलिस टीम-

1-हेड कानि0 श्री महेन्द्र सिंह

2- कानि0 श्री विशन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *