Almora News :नशे पर वार लगातार,पुलिस ने अल्टो कार से तस्करी करे रहे 01 गांजा तस्कर को 15 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार हो रहे है नशा तस्कर

सल्ट पुलिस ने अल्टो कार से तस्करी करे रहे 01 गांजा तस्कर को 15 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार 

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद के थाना/चौकी प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जीबी पंत संस्थान की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, कर्मचारियों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक- 01.03.2024 को थानाध्यक्ष सल्ट श्री अजेन्द्र प्रसाद द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान मरचूला रोड गौलीखान तिराहे पर गौलीखान की तरफ से आ रहे वाहन अल्टो कार संख्या- UA-06 F 0333 को रोककर चैक करने पर वाहन चालक रोहन कुमार द्वारा वाहन कार में दो प्लास्टिक के कट्टों में कुल 15 किलोग्राम गांजा परिवहन किया जा रहा था। वाहन से अवैध गांजा बरामद होने पर अभियुक्त रोहन कुमार को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना सल्ट में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: ई-ऑडिट और पैक्स कंप्यूटरीकरण में तेजी लाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश

💠गिरफ्तार अभियुक्त-

रोहन कुमार, उम्र- 26 वर्ष  पुत्र धर्मपाल, निवासी गांव गोपीपुरा चांदपुर आरटीसी हेमपुर, काशीपुर, ऊधमसिंहनगर 

💠बरामदगी-

15 किलोग्राम गांजा 

कीमत- 2,25,000 रुपये 

थाना सल्ट पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष सल्ट श्री अजेन्द्र प्रसाद

2. हे0कानि0 श्री सुरेश चन्द्र 

3. हे0कानि0 श्री मनोज रावत 

4. कानि0 श्री विपिन पांथरी 

5. कानि0 श्री रवि प्रताप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *