Almora News :यहा पुलिस ने 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे पर वार लगातार

धौलछीना पुलिस ने 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक-28.02.2024 को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना-सेराघाट तिराहे पर एक व्यक्ति जगदीश सिंह के कब्जे से 02 पेटियों में कुल 96 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

💠गिरफ्तार अभियुक्त

 जगदीश सिंह पुत्र किशन सिंह, निवासी ग्राम सुपई, धौलछीना, अल्मोड़ा 

💠बरामदगी

02 पेटियों में कुल 96 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब

कीमत- 10,500/- रुपये  

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

💠धौलछीना पुलिस टीम

1-हेड कानि0 श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी 

2- कानि0 श्री धनी राम