Almora News :आईएसबीटी में यात्रियों के लिए तत्काल पेयजल व्यवस्था करने की मांग को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने दिया ज्ञापन

अल्मोड़ा- पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने उत्तराखंड परिवहन निगम अल्मोड़ा के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल आईएसबीटी में यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था किये जाने की मांग की है।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि यात्रियों द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया है कि आईएसबीटी अल्मोड़ा में बस यात्रियों के लिए पेयजल की की कोई व्यवस्था नहीं है जिस कारण यात्रियों एवं बस की प्रतीक्षा में बैठे लोगों को पेयजल हेतु दर दर भटकना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

यथाशीघ्र रोडवेज बस स्टेशन को नियमित संचालन आईएसबीटी लोअर माल रोड अल्मोड़ा से ही किया जाएगा जिससे पूर्व ही यात्रियों के लिए पेयजल तथा शौचालयों आदि में पानी की व्यवस्था होना अति आवश्यक है। अतः तत्काल जल संस्थान से सम्पर्क कर यात्रियों के लिए पेयजल तथा शौचालय आदि में पानी की व्यवस्था आईएसबीटी में करवायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पुलिस के शानदार ट्रैफिक प्लान से जाम से मिली राहत

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी अल्मोड़ा तथा अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान अल्मोड़ा को भी प्रेषित की गयी है.

Advertisement