Almora News:फायर स्टेशन रानीखेत ने होटलों का किया फायर रिस्क निरीक्षण,अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारियां देकर प्रबंधकों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य अग्निशमन अधिकारी /फायर स्टेशनों को अग्नि सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संस्थानों के फायर रिस्क निरीक्षण के निर्देश दिये गये हैं।

दिनांक- 18.12.2025 को श्री नरेन्द्र कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा* के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत श्री उत्तम सिंह द्वारा क्षेत्रांतर्गत रेस्टोरेंट, होटलों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। होटलों में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर व अन्य अग्निशमन उपकरणों में स्थित अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता जांची गई, जिसकी व्यवस्था सन्तोषजनक पाई गई। इस दौरान समस्त प्रबंधकों व उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए अग्निशमन उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *