Almora News:घर में घुसकर पहले मारपीट फिर की गाली गलौज, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

0
ख़बर शेयर करें -

नगर के धारानौला में एक व्यक्ति के आवासीय परिसर में कुछ लड़को ने घुस कर पिटाई कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उसके रिश्तेदारों के साथ गालीगलौज भी की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🔹जाने मामला 

नगर के धारानौला निवासी जसवंत सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार की रात वह अपने कमरे में काम कर रहा था। उसके साथ उसका नौ साल का भतीजा भी था। इस दौरान मुख्य गेट पर किसी चीज से मारने की आवाज सुनाई दी। वह बाहर निकला तो कुछ लोग उसकी निजी संपत्ति पर जबरन घुस आए। उन्होंने अपना नाम कुंदन, पप्पी, नीरज, अर्जुन बताया। और कुछ अज्ञात नशे में थे। जसवंत ने इन लोगों से घर से वापस जाने को कहा लेकिन नहीं लौटे। उनमें से एक ने जसवंत को जान से मारने की धमकी दी और उसे पकड़कर गेट से बाहर की ओर ले जाने लगे। वहीं अन्य ने जसवंत के साथ मारपीट की। निकिल से चेहरे में भी मारने का प्रयास किया। साथ गाली भी दी। इतने में जसवंत के रिश्तेदारों ने भी आरोपियों से वहां से जाने को कहा लेकिन वह उन्हें भी गाली देने लगे। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती: 2364 पदों पर निकलेगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की टोली, 5 मार्च तक करें आवेदन

कोट-

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुंदन, पप्पी, नीरज और अर्जुन के खिलाफ आइपीसी की धारा- 147, 323, 452 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। -विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *