Almora News:जिले के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द मिलेगा बिजली कटौती से निजात

जिले के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द अघोषित बिजली कटौती से निजात मिलने की उम्मीद है। यूपीसीएल ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। दो करोड़ रुपये से बिजली घरों में पुरानी मशीनों में ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) पैनल की जगह वीसीबी (वॉल्टेज सर्किट ब्रेकर) पैलन स्थापित होंगे।

इससे जहां बिजली कटौती से लोगों को मुक्ति मिलेगी। वहीं बिजली की लाइन टूटने पर फौरन लाइन बंद होने से लोगों को करंट लगने का खतरा नहीं होगा।

यूपीसीएल अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए पुरानी मशीनों में ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) की जगह वॉल्टेज सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) पैलन स्थापित करेगा। दो करोड़ से अधिक रुपये से लक्ष्मेश्वर, खत्याड़ी और बख बिजली घर की मशीनों को अपग्रेड किया जाएगा। यूपीसीएल के मुताबिक वीसीबी मशीन में ओवरलोड, शॉर्ट सर्किट होने पर खराबी की संभावना कम होती है। वहीं इन मशीनों का रखरखाव भी आसान है जबकि ओसीबी मशीन शॉट सर्किट होने पर आए दिन खराब हो जाती है। उम्मीद है कि इस पहल से लोगों को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद

🌸एक मशीन की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अल्मोड़ा। यूपीसीएल के मुताबिक ओसीबी की तुलना में वीसीबी पैनल अधिक मंहगा है। एक पैलन की कीमत करीब 20 लाख रुपये से अधिक है। बिजली घरों में 10 से अधिक मशीनों को वीसीपी पैनल में अपग्रेड किया जाएगा। संवाद

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत जिला चिकित्सालय में लगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

🌸बाहर से बुलाने पड़ते हैं तकनीशियन

अल्मोड़ा। ओसीबी पैलन की खराबी को दूर करने के लिए हल्द्वानी सहित मैदानी क्षेत्रों से तकनीशियन बुलाने पड़ते हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है वहीं यूपीसीएल पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो सकेगा। 

लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए मशीनों में वीसीबी पैनल स्थापित किए जाएंगे। इस पर दो करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। इससे लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

– कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल, अल्मोड़ा

Advertisement