Almora News :मछली पकड़ने गये बुजुर्ग कि नदी किनारे फिसलकर हुई मौत

0
ख़बर शेयर करें -

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे के खैरना स्थित रानीखेत पुल के नीचे कोसी नदी किनारे शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने बुजुर्ग को सीएचसी गरमपानी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिर पर लगी चोट से अंदेशा जताया जा रहा है कि बुजुर्ग की नदी किनारे फिसलकर मौत हुई है। लोगों ने बताया कि मृतक मछली पकड़कर आजीविका चलाता था।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह रानीखेत पुल के पास कोसी नदी में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना एक शिक्षक ने खैरना पुलिस को दी। जिसके बाद खैरना चौकी प्रभारी धमेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को सीएचसी गरमपानी भेजा। यहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि 68 वर्षीय बुजुर्ग गोधन सिंह पुत्र दीवान सिंह अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी कोसी नदी से मछली पकड़कर बेचते थे। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है कि गोधन सिंह बीते गुरुवार रात घर नहीं पहुंचे थे। मछली पकड़ने की वजह से ही कई बार वह समय पर घर नहीं पहुंच पाते थे। भवाली कोतवाल डीआर वर्मा ने बुजुर्ग के सिर में लगी चोट को देखते हुए पांव फिसलने से मौत का अंदेशा जताया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल कारण पता चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:ब्रेकिंग देहरादून डिजिटल अरेस्ट का खौफ: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से ₹3.09 करोड़ की साइबर ठगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *