Almora News:फॉल्ट आने से नगर मे बिजली रही गुल, 10 हजार की आबादी ने झेली परेशानी

0
ख़बर शेयर करें -

जिले में कल बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई। इससे 10 हजार की आबादी की दिनचर्या प्रभावित हुई। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने से हीटर, ब्लोअर का भी संचालन नहीं हो पाया। विद्युत संचालित कारोबार पर भी असर पड़ा। इसके चलते 10 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।

🔹लोगों को हुई भारी दिक्कतें 

बृहस्पतिवार सुबह घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। सात बजे बाद मौसम खुल गया और धूप निकल आई। सुबह के समय पाला भी पड़ गया है जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड में बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतें हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“ऑपरेशन प्रहार” में लमगड़ा पुलिस की सख्ती, बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 01 ठेकेदारों पर हुआ 5 हजार रुपये नगद चालान

🔹कर्मचारियों ने तकनाकी खराबी को दूर किया

बृहस्पतिवार को खत्याड़ी सब स्टेशन में अचानक तकनीकी फॉल्ट आ गया जिससे चौघानपाटा और इससे सटे इलाकों में करीब तीन बजे बत्ती गुल हो गई। करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने से लोग हीटर, ब्लोअर आदि का संचालित नहीं कर सके जिससे उन्हें ठंड का सामना करना पड़ा। बाद में निगम के कर्मचारियों ने तकनाकी खराबी को दूर किया। जब जाकर करीब 4.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। 

🔹बिजली संचालित कारोबार रहा ठप, आर्थिक नुकसान

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में 6 मई को निःशुल्क आयुर्वेदिक ‘वेदना प्रबंधन’ चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

चौघानपाटा क्षेत्र में कई कार्यालय है। बिजली गुल होने से कार्यालयों समेत फोटो स्टेट, फोटो शॉप, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट समेत विद्युत संचालित कारोबार भी प्रभावित रहा। जिससे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। लोगों ने बताया कि आए दिन बिजली गुल होती है। उन्होंने कहा कि बिजली का पूरा बिल चुकाने के बाद भी निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा नहीं दे रहा है। विद्युत आपूर्त व्यवस्था दुरुस्त की जाए। 

खत्याड़ी सब स्टेशन में तकनीकी फॉल्ट आ गया था। इसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है-मनोरंजन वर्मा, अवर अभियंता ऊर्जा निगम अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *