Almora News :दन्या पुलिस व एसएसटी/एफएसटी टीम ने अलग-अलग मामलों में एक स्कूटी चालक व एक मोटर साईकिल चालक को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस लगातार कर रही है अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

दिनांक- 06/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस व एसएसटी/एफएसटी टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग मामलों में 02 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

💠पहला मामला-

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

थाना दन्या पुलिस,एसएसटी व एफएसटी टीम द्वारा सुवाखान तिराहे पर स्कूटी सं0 यू0के0 04 जे0 5670 को रोककर चैक किया गया तो  चालक राजेन्द्र सिंह  के कब्जे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज किया गया और थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

राजेन्द्र सिंह उम्र-46 वर्ष पुत्र खड़क सिंह निवासी टीकर खल्टाना भनौली अल्मोड़ा ।

💠बरामदगी-

96 पव्वे अवैध देशी शराब

💠दूसरा मामला-

थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा झांकरसैम जाने वाले रास्ते से पहले  मोटरसाईकिल सं0- यू0के0 01 सी0 8992 को रोककर चैक किया गया तो चालक कमल सनवाल  के कब्जे से 56 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल को सीज किया गया और थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  PYRE (चिता): 8 साल का संघर्ष, ऑस्कर का साथ और सिनेमाघरों में एक अंतहीन इंतज़ार की गूँज

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

कमल सनवाल उम्र- 21  वर्ष पुत्र पूरन चन्द्र निवासी-कलोटा पो0 खेती दन्या अल्मोड़ा ।

💠बरामदगी-

56 पव्वे अवैध देशी शराब

💠पुलिस टीम–

1.अपर उ0नि0 श्री चन्द्र सिंह, चौकी जागेश्वर थाना दन्या 

2. हेड कानि0 श्री आनन्द, चौकी जागेश्वर थाना दन्या

Advertisement