Almora News :लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर किए प्रत्याशी घोषित, दो सीट पर फंसा पेच

0
ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है। गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को चुनाव मैदान में उतारा है।

इसमें गोदियाल और गुनसोला पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, टम्टा तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है। हालांकि भाजपा ने इस सीट पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 9.91 लाख से अधिक लाभार्थियों को अगस्त माह की पेंशन जारी, सीएम धामी ने दिए 'अकाउंट बेस्ड पेमेंट' के निर्देश

जबकि मसूरी विधानसभा सीट से 2002 व 2007 में विधायक चुने गए जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिकट दिया। उनके सामने इस सीट पर राजशाही का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती है। आरक्षित अल्मोड़ा सीट पर इस बार भी प्रदीप टम्टा पर दांव लगाया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टम्टा सांसद चुने गए थे। जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें हार मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सौर ऊर्जा से संवरी भैसियाछाना के किसानों की राह, सोलर पंप से 4 हेक्टेयर भूमि में पहुंची सिंचाई सुविधा

पार्टी हाईकमान ने तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हरिद्वार और नैनीताल सीट पर शीघ्र प्रत्याशी तय किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ प्रत्याशियों की जीत काम करेगी। प्रत्याशियों के चयन में पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वोपरि है। -करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *