Almora News:गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, — रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ते महंगाई के बोझ को लेकर कड़ा विरोध जताया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और इसका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक ओर जहां जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं केंद्र सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और यदि गैस के दामों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
पुतला दहन कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, एन स यू आई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पाण्डेय,आनंद सिंह बगड़वाल,तारा चंद्र साह, दीप डांगी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी,गोपाल सिंह चौहान मनोज जोशी, गोविन्द मेहरा,महिपाल राजपूत, शरद साह, दीपा साह, एन एस यू आई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, पार्सद मुकेश कुमार, वैभव पाण्डेय,मनोज बिष्ट, दानिश खान, गोपाल भगत, कार्तिक साह, ऋषभ चौहान,देव सिंह चौहान, अशोक गोस्वामी,जया जोशी, प्रीति बिष्ट,तारा तिवारी, किरन आर्या, शुभाशु रौतेला वकुल साह,दीपेश कांडपाल,नंदा बल्लभ जोशी,उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *