Almora News:“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत गंगोलीहाट के खिरमाण्डे में शिविर आयोजित

0
ख़बर शेयर करें -

शासन के निर्देशों के क्रम में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 दिसम्बर 2025 से 20 फरवरी 2026 तक जनपद पिथौरागढ़ के 64 न्याय पंचायतों में जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 फरवरी 2026 को न्याय पंचायत रिठायत के रामलीला मंच, खिरमाण्डे (विकासखण्ड गंगोलीहाट) में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रमा गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी द्वारा की गई।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में श्री फकीर राम टम्टा (मा० विधायक गंगोलीहाट), श्री नारायण राम आर्य (मा० दर्जा मंत्री) तथा ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट श्री विनोद प्रसाद सहित कुल 23 जनप्रतिनिधियों एवं 56 अधिकारियों/कार्मिकों की उपस्थिति रही। शिविर में लगभग 320 व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया तथा 388 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:वनाग्नि से निपटने को वन विभाग और NDRF ने कसी कमर; बिन्सर में संयुक्त अभ्यास संपन्न

शिविर में कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 24 शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्यान, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, आयुष, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, आधार कैम्प, डेरी, मत्स्य, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, यूसीसी, पेयजल तथा शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के आवेदन जैसे वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड आदि भरवाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :मानसखण्ड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा में 21वाँ राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुखों का हुआ सम्मेलन

शिविर के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा पेयजल, सड़क, विद्युत लाइन, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिला विकास अधिकारी द्वारा समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

शिविर के समापन अवसर पर जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से आगामी शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक कैम्प में स्वयं उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का अधिकतम संख्या में मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *